September 28, 2026
BIHAR

पूर्वी सिंहभूम जिला कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ती के 1 माह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देशानुसार कमेटी का विस्तार कर दिया है . नवगठित कमेटी मे 1 वरीय उपाध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 9 सचिव, 3 सहायक सचिव, 1 सोशल मिडिया प्रभारी  शामिल किए गए है, इसका ऐलान तिलक पुस्तकालय मे आयोजित केकेसी की बैठक मे किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने 3 माह का टार्गेट हर जिलाध्यक्ष को दिया कहा की अक्टूबर मे प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित करे, नवंबर मे पंचायत व ग्राम सभा स्तरीय बैठक आयोजित करे और 2027 की शुरुआत तक हर बूथ पर केकेसी के 10 कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखने की बात कही.उन्होंने कहा अगर गीग वर्कर्स और मनरेगा मजदूरो को संगठित कर केकेसी से जोड़ते है तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाए देते हुए,  संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्त पत्र दिया. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रजेंदर तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, आशुतोष सिंह, अरुण त्रिपाठी सहित कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *