November 19, 2026
WhatsApp Image 2026-11-19 at 9.45.33 AM

फैशन, सौंदर्य और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड कॉउचर वीक एवं फॉवेल ब्यूटी एक्सपो का संयुक्त आयोजन 19 दिसंबर को द अल्कोर होटल, जमशेदपुर में किया जाएगा। इसका आयोजन फॉवेल प्रोडक्ट एंड सर्विस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में फैशन डिजाइनरों, मॉडलों, मेकअप आर्टिस्टों, ब्यूटी विशेषज्ञों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही नए प्रतिभाशाली लोगों को उद्योग से जुड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। कंपनी के निदेशक संजोग पटनायक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जमशेदपुर को फैशन एवं ब्यूटी उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
आयोजन में आइकॉनिक फैशन एकेडमी के साहबाज खान का विशेष सहयोग रहेगा। जमशेदपुर की आयोजन टीम का नेतृत्व कमलजीत कौर करेंगी। टीम में पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा सिंह, युवराज सिंह, हर्षित अग्रवाल, पूजा कुमारी सिंह, सरनजीत कौर और हरमन जौरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *