August 28, 2026
table tennis (1)

ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की मेजबानी में दूसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में एकल मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के अलावा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। अंडर-11 के लिए 1 जनवरी 2016 या उसके बाद, अंडर-13 के लिए 1 जनवरी 2014 या उसके बाद, अंडर-15 के लिए 1 जनवरी 2012 या उसके बाद, अंडर-17 के लिए 1 जनवरी 2010 या उसके बाद तथा अंडर-19 के लिए 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। एक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकता है। अंडर-11, 13 और 15 वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 250 रुपये, अंडर-17 व अंडर-19 के लिए 350 रुपये तथा सीनियर वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन (JSTTA) में पंजीकरण आवश्यक है। वर्ष 2026-27 के लिए पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये, जबकि नए खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 29 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *