October 13, 2026
image (4)

भोजपुर पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रशीटर रोहित सिंह ने सोमवार को पटना के दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
वह रंगदारी व लूट समेत कई गंभीर आपराधिक कांडों में वांछित था। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपित मूल रूप से भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, रोहित सिंह के विरुद्ध भोजपुर के नारायणपुर, आरा नवादा, सहार, पटना के दानापुर और रोहतास जिले के बिक्रमगंज समेत विभिन्न थानों में करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2015 से 2026 के बीच दर्ज मामलों में दो हत्या के कांड भी शामिल रहा हैं। वह पूर्व में जेल भी गया था। इधर, सितंबर महीने में नारायणपुर निवासी रोहित सिंह और चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के प्रस्ताव पर गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से पुरस्कार राशि घोषित की गई थी। पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को नारायणपुर गांव निवासी गोला व्यवसायी रोहित सिन्हा ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसमें आरोप लगाया गया था कि पिस्टल का भय दिखाकर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी मामले में रोहित सिंह फरार चल रहा था। भोजपुर पुलिस उसे रंगदारी कांड में रिमांड करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *