August 27, 2026
image (4)

मझौलिया के रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों से भरी स्कूल वैन बुधवार सुबह सरिसवा-महनवा रोड पर पिंजरपोल गोशाला फार्म के समीप अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। सड़क से करीब सात फीट नीचे गड्ढे में वैन गिरने के बाद उसमें सवार 11 बच्चे पानी में डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर रमपुरवा नवका टोला स्थित महादलित बस्ती के युवकों और सरेह में काम कर रहे मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला
ग्रामीणों ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद वैन में सवार सभी 11 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में आठ बच्चों को हल्की चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *