October 7, 2026
WhatsApp Image 2026-10-07 at 12.36.48 PM

मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) प्रबंधन और एमटीएमएच एम्प्लाइज यूनियन के बीच वार्षिक बोनस समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बेसिक वेतन और डीए के 19 प्रतिशत की दर से बोनस दिया जाएगा। बोनस की राशि 9 अक्टूबर को कर्मचारियों के खाते में भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई है।
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम ₹63,282 और अधिकतम ₹1,00,306 बोनस मिलेगा। बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से बोर्ड सदस्य डॉ. विनिता सिंह, एमटीएमएच के निदेशक डॉ. देब संजय नाग और मानद सचिव अमित कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव बीके डिंडा, उपाध्यक्ष मोहम्मद वाहिद और सहायक सचिव आसिफ इमरान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के बाद यूनियन ने कर्मचारियों के हित में बोनस समझौता होने पर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *