April 24, 2025
BIHAR

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-77 पर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग के बेदौल ओपी क्षेत्र के गोपालपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री के लिए सड़क जाम कर दिया। मुआवजा व राहत सामग्री की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों का परिचालन करीब चार घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर बेदौल ओपी पुलिस ने पहुंचकर उग्र लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

राहत सामग्री को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भी पुलिस पर डंडे चलाए गए। बेदौल ओपी प्रभारी मनोज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी को समझाकर शांत करा दिया गया जख्मी हो गए। वहीं करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए हैं जो मौके से फरार होकर निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। उग्र लोगों के हवाई फायरिंग करने की भी चर्चा रही। अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर कई थानों की पुलिस व वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया। एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि सड़क जाम किया गया था। लोगों है।

हवाई फायरिंग की घटना नहीं हुई है। अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनबंधु क्रांतिकारी ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच दोपहर करीब 02:45 बजे प्रदर्शनकारियों से बात करने औराई बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा व एसआइ रूपक रुकुमार पहुंचे। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। पथराव व लोगों को उकसाने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *