Poco आज भारतीय बाजार में अपनी X8 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन पेश करने वाला है। कंपनी Poco X8 और Poco X8 Power को आज यानी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। दोनों फोन Poco के मौजूदा X8 Pro और X8 Pro Max मॉडल्स के साथ लाइनअप में शामिल होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने इनके कई फीचर्स को कंफर्म कर दिया है।
Poco X8 Power को Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Poco के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है। स्मार्टफोन में 8GB रैम मिलेगी।
दोनों नए Poco फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED 12-बिट डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और इसमें 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। डिस्प्ले HDR10+, 68 बिलियन कलर्स, TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन और Wet Touch Display 2.0 को भी सपोर्ट करेगा। दोनों डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।
फीचर्स की बात करें तो Poco X8 और X8 Power में Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर काम करेंगे। कंपनी इन डिवाइसेज के लिए 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराएगी।
Poco X8 को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट व्हाइट में पेश किया जाएगा। इस फोन को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है।
बैटरी Poco X8 सीरीज के नए मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल है। Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं Poco X8 Power में 10,000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। दोनों स्मार्टफोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेंगे।
लॉन्च के बाद Poco X8 और Poco X8 Power को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी आज लॉन्च इवेंट में दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी का खुलासा करेगी।
