September 24, 2026
BIHAR

बेल्डीह क्लब प्रबंधन और होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को बोनस समझौता हुआ। समझौते के तहत क्लब कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को न्यूनतम 29,295 रुपये और अधिकतम 59,873 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।
बोनस समझौते पर बेल्डीह क्लब की ओर से चेयरमैन डीबी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजरर विशाल अग्रवाल और एएम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, यूनियन कमेटी सदस्य एसके जुल्फिकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास और अजीत सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर क्लब चेयरमैन डीबी सुंदर रमम और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि बेल्डीह क्लब जमशेदपुर का प्रतिष्ठित क्लब है और टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है। क्लब से जुड़े कर्मचारी और अन्य सदस्य इसके विकास को लेकर गौरवान्वित महसूस करते हैं।
उन्होंने बताया कि क्लब में कई विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें नई लाइब्रेरी, जिम, चिल्ड्रन कॉर्नर और पार्किंग क्षेत्र का विकास शामिल है। इन सुविधाओं से क्लब के सदस्यों और ग्राहकों को लाभ मिलेगा। राकेश्वर पांडे ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बेल्डीह क्लब जमशेदपुर और झारखंड के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित क्लबों में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कर्मचारियों और यूनियन की ओर से क्लब के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *