June 19, 2026
SPORTS (1)

जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग मैच शुरू हुआ. मंगलवार को पहले मैच में टाटा मोटर्स ने जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में क्लासिक 8 को 7-1 से हराया. मैच में दिनेश हेम्ब्रोम व रोहित टिग्गा ने दो-दो गोल किए, जबकि रंजीत मार्डी ने भी दो गोल किए. टाटा मोटर्स ने अपने शानदार आक्रामक खेल से प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा दिया।

टाटा मोटर्स ने 14वें मिनट में दिनेश हेम्ब्रोम के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन क्लासिक 8 ने 26वें मिनट में बंटी मुखी के गोल से बराबरी कर ली। हाफ-टाइम तक स्कोर बराबर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में टाटा मोटर्स ने आक्रामक खेल दिखाया. खेल फिर से शुरू होने के तीन मिनट बाद सोमचंद हंसदा ने टीम को फिर से बढ़त दिलायी, जिससे टीम का दबदबा कायम हुआ। दिनेश हेम्ब्रोम ने 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जिसके बाद रंजीत मार्डी ने 63वें और 68वें मिनट में लगातार दो गोल करके जीत पक्की कर दी।

अंत में रोहित टिग्गा ने 75वें और 76वें मिनट में दो गोल करके शानदार प्रदर्शन को पूरा किया. इस तरह टाटा मोटर्स ने दूसरे हाफ में छ: गोल कर बड़ी जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ टाटा मोटर्स ने प्रीमियर डिवीजन की बेहतर शुरुआत की है, जबकि क्लासिक 8 को अपने अभियान की मुश्किल शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश करनी होगी। इस मौके पर टाटा स्टील के स्पोट्र्स विभाग के चीफ मुकुल चौधरी व हेड स्पोट्र्स इवेंन्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर मनीष सिन्हा ने मैच में खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *