May 4, 2026
SPORTS

एआईएफएफ 16 जूनियर लीग का फाइनल राउंड गोवा में आयोजित किया जा रहा है. रविवार को पहले मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब-16 को बेंगलुरु एफसी के हाथों  4-0 से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मैच का ज्यादातर समय बराबरी पर रहा, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बेंगलुरु एफसी ने बाजी मार ली और चार गोल करके जीत हासिल कर ली।

जेएफसी ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया, लेकिन वे विरोधी टीम के आखिरी समय के तेज हमले को रोक नहीं पाए. जेएफसी के खिलाड़ी अब जल्द से जल्द अपनी रणनीति पर फिर से काम करेंगे, क्योंकि जेएफसी 5 मई को श्रीनिदी डेक्कन एफसी के खिलाफ अपने अगले मैच की तैयारी कर रही है।

इस मैच में उनका लक्ष्य वापसी करना व अपने अभियान को सही राह पर लाना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *