January 25, 2025
thief

दानापुर के महर्षि मेंहीं नगर में सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार के बंद घर की ग्रिल उखाड़कर बदमाश 55 हजार नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित का दावा है कि घर से करीब 50-55 लाख के जेवर की चोरी हुई है। घटना खगौल नगर परिषद के वार्ड 7 में होने की सूचना पर खगौल थानाध्यक्ष पहुंचे और छानबीन शुरू की। लेकिन जब उन्हें पता चला कि घटनास्थल दानापुर थाना क्षेत्र में है। इसके बाद उन्होंने दानापुर थाने में सूचना दी। इस संबंध में संजीव कुमार के पिता पूर्व रेलकर्मी चरित्र सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। – बीएचयू में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत संजीव कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को चचेरी बहन की शादी थी, इसलिए दो को सपरिवार डुमरी स्थित पीतवास गए थे। बुधवार को हमलोग घर लौटे। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद दूसरे तल्ले पर देखा तो वहां भी यही हाल था। चोरों खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे थे। सभी कमरों में रखे गोदरेज, बक्सा और आलमारी टूटे हुए थे। पीड़ित संजीव कुमार का दावा है कि घर में रखे करीब 55 हजार रुपए और करीब 50- 55 लाख के जेवरात चोरी हुई है। संजीव कुमार ने एक नाबालिक लड़की पर चोरी करवाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना लिखित शिकायत की गई है। लेकिन चोरी गए गहनों की पूरी जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *