इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व केरला ब्लास्टर्स एफसी के बीच कोच्चि में 18 अप्रैल को मैच होगा. जेएफसी की टीम गुरुवार को रांची एयरपोर्ट से कोच्चि के लिए रवाना होगी. जेएफसी के हेड कोच ओवन कोयल के कोच ओवेन कोयल की देखरेख में अपनी ट्रेनिंग और तेज कर दी है।
अब टाइटल की दौड़ में हर एक पॉइंट बहुत अहम है। जेएफसी अभी लीग में सबसे ऊपर चल रही टीम मुंबई सिटी एफसी से सिर्फ तीन पॉइंट पीछे है, इसलिए यह मुकाबला उन्हें टॉप पर पहुंचने की दौड़ में निर्णायक साबित हो सकता है।
वहीं केरल ब्लास्टर्स ने अपने नए हेड कोच एशले वेस्टवुड व असिस्टेंट कोच पीटर हार्टले (जो पहले जेएफसी के साथ के साथ आईएसएल शील्ड जीतने वाले कप्तान रह चुके हैं) की देखरेख में जबरदस्त वापसी की है. इस वापसी ने ब्लास्टर्स को अपने घरेलू मैदान पर एक बहुत मज़बूत विरोधी बना दिया है, जिससे एक ज़ोरदार मुकाबले का मंच तैयार हो गया है. जेएफसी व केरला ब्लास्टर्स के बीच रोमांचक व जोरदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही।
