May 1, 2026
M33 - NEUFC Vs JFC

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को रविवार गुवाहाटी में पहली हार का समान करना पड़ा. जेएफसी को नॉथईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 2-1 से हराया. इसके साथ जेएफसी का टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका निकल गया.  जेएफसी ने मैच के बड़े हिस्से में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ के कुछ अहम पलों में वे पिछड़ गए. ओवेन कॉयल ने अपनी टीम में दो बदलावों के साथ मैच की शुरुआत की. सस्पेंड चल रहे विंसी की जगह रोजेनबर्ग गैब्रियल को शुरुआती लाइनअप में जगह मिली, जबकि मदीह तलाल की जगह रेई ताचिकावा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

जेएफसी ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की. उन्होंने कई मौके बनाए. चौथे मिनट में, मेसी बाउली ने रेई ताचिकावा के पास पर ऊँची छलांग लगाते हुए हेडर लगाया, लेकिन उनका हेडर गोल से बाहर चला गया व असिस्टेंट रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया. उसके बाद छठे मिनट में सनन ने बॉक्स के अंदर एक बेहतर दौड़ लगायी व गोल के सामने एक खतरनाक क्रॉस डाला, जो किसी भी खिलाड़ी तक नहीं पहुंच पाया. 20वें मिनट में दबाव और बढ़ गया, जब सनन ने बाईं ओर से फिर से गेंद पर कब्ज़ा किया और तेज़ी से एक क्रॉस डाला, लेकिन मेसी बाउली का हेडर गोल के दूसरे खंभे की ओर जाते हुए बस कुछ इंच से चूक गया. जेएफसी की बेहतर शुरूआत के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद 53वें मिनट में  पहला गोल किया. 55वें मिनट में निकोला की एक ख़तरनाक फ्ऱी-किक की बदौलत उन्हें एक कॉर्नर मिला और उन्होंने लगातार आक्रामक दबाव बनाए रखा।

जमशेदपुर को लगा कि 58वें मिनट में उन्होंने स्कोर बराबर कर लिया है, जब ताचिकावा के पास पर मेसी बाउली ने गोल दाग दिया. लेकिन गोल बनाने की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हुए एक फ़ाउल की वजह से इस गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया. जेएफसी की लगातार कोशिश आखिरकार 68वें मिनट में रंग लाईं, जब बूली ने पेनल्टी स्पॉट से शांत रहते हुए गोल किया, उन्होंने गोलकीपर को गलत दिशा में भेजकर स्कोर बराबर कर दिया. उसके एक मिटन बाद एक बार फिर यूनाटेड नॉर्थईस्ट ने गोल कर मैच 2-1 से जीत लिया. जेएफसी का अगला मैच 19 मार्च को नई दिल्ली में स्पोर्टिंग दिल्ली से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *