July 18, 2026
POLITICS

पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों , शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं  व छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गईं जिसमे पौधरोपण अभियान को देखेंगे संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह एवं संगोष्ठी विभाग को देखेंगे डॉ अनिलराय, डॉ अजय पाठक और संजीत सिंह। साथ ही वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व जनसहभागिता को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण  व टीम भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया। बैठक में सभी ने मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। बैठक मे बन्दे शंकर सिंह,अमित मिश्रा, अभिषेक बजाज, बिनय शर्मा, अशोक कुमार, कौशल कुमार, योगेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास साहिनी, अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *