October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-10-17 at 9.54.16 AM

बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील, टाटा वर्कर्स यूनियन, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदर रामम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टाटा स्टील के चीफ ऑफ फ्लैट प्रोडक्ट अभिजीत ननोटी, जुस्को के महाप्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय , आरबीवी सिंह, रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, वाइस प्रेसिडेंट संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, अनिल मोदी तथा झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला भी समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर पूजा कमिटी की ओर से अध्यक्ष नितेश राज, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार और सीएसपी सिंह समेत अन्य कमिटी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *