January 25, 2025
river

जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित टील्ला कोठी में रह रहे अनेकों बाढ़ विस्थापित परिवार के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत व भारतीय मीडिया महासंघ ने सुखा राशन वितरण किया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहे और राशन वितरण में सहयोग करते दिखे। बाढ़ विस्थापित लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों से अपना दुःख बयां करते हुए कहा कि हमेशा जंगली जीव जन्तुओं यथा सांप बिच्छू आदि का खतरा बना रहता है अंधेरे में हमलोगों का बसेरा है यहां तक कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्लास्टिक आदि टांकने नहीं देते। तत्काल संगठन

सुखा राशन वितरण के दौरान संगठन के पदाधिकारी व अन्य के पदाधिकारियों ने कुलपति महोदय से संपर्क साधा लेकिन वे अपने आवास पर नहीं थे। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से निकलकर तमाम पदाधिकारियों ने सबौर थाना क्षेत्र की ओर कूच किया। सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी की उपस्थिति में सबौर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन के आस पास रह रहे हजारों बाढ़ विस्थापित लोगों

को सुखा राशन वितरण किया। वहीं मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी ने कटाव निरिक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से मुलाकात की और बाढ़ विस्थापित लोगों के सुविधा हेतु आग्रह किया। इस मौके पर मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार समिति महासचिव सुमित कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल के साथ साथ संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह, शशि भूषण कुमार, कार्तिक कुमार, बंटी कुमार, मनीष कुमार, रूपेश कुमार राज, राजू जी, दीपक कुमार तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *