October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-10-02 at 11.53.54 AM

साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने से तीसरे दिन भी ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों के लिए डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि, इस रेलखंड में अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है।
प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, रद्द और डायवर्ट किया गया है। गुरुवार को रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू को निरस्त कर दी गई। इन ट्रेनों के संचालन मार्ग बदले गए {बलिया – सियालदह एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और काठगोदाम – हावड़ा बाग एक्सप्रेस को मुंगेर- भागलपुर-बांका-देवघर- जसीडीह बायपास के रास्ते चलाया जाएगा और ये ट्रेनें भागलपुर और देवघर में रुकेंगी। {दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 01 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 15734 बठिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 30 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा को जमालपुर-मुंगेर-कटिहा र के रास्ते चलाया जाएगा। गया–हावड़ा एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाया जाएगा। {भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को भागलपुर-दुमका-रामपुर हाट के रास्ते चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *