समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल करते हुए राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट रचित बंसल व एरिया 16 के चेयरमैन अभिजीत मोहंती ने सोमवार को जमशेदपुर का दौरा किया. इस मौके पर जमशेदपुर ग्रीन स्टील राउंड टेबल इंडिया 224 जेवाईआरटी 330 की ओर से अलग-अलग सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएस मिडिल हाईस्कूल से हुई, जिसकी देखरेख जेजीएसआरटी 224 की ओर से की जाती है. इस दौरान जेजीएसआरटी के 224 के चेयरमैन विवेक नरेड़ी के नेतृत्व में स्कूल में बेंच व कुर्सियों का वितरण किया गया, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
इसके साथ ही स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लायी गई. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर का निरीक्षण करते हुए हाल ही में हुए विकास कार्यों व चल रहे नवीनीकरण का जायजा लिया गया, जो संस्था की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसके बाद प्रतिनिधिमंड जेवाईआरटी 338 के चेयरमैन ऋषभ अग्रवाल के साथ टाटानगर गौशाला पहुंची, जहां गौ सेवा के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे समाज सेवा के दायरे को और व्यापक बनाया गया।
इस मौके पर टेबलर्स व स्क्वायर लेग्स की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसमें रोहित गोयल, रोहित खेमका, मनीष गोयल, दिलजोत संधू, अक्षय गोयल, संगम कपूर, सुमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, रवि खंडेलवाल, गौरव लूथरा समेत सदस्य मौजूद थे. इस दौरा राउंड टेबल इंडिया के मूल मंत्र फ्रीडम थॉट एजुकेशन को साकारा करना है. को साकार करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है. जहां सेवा बनती है संस्कार, वहीं से असली संस्कार भी शुरू होता है।
