जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने जमशेदपुर में टाटा फुटबॉल अकादमी मेंं टाटा स्टील फाउंडेशन के फुटबॉल कोच के लिए एक खास कोचिंग वर्कशॉप आयोजित करके इस क्षेत्र में फुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है।
इस पहल का मकसद ग्रासरूट कोच को फुटबॉल के आधुनिक तरीकों, तकनीकी जानकारी व आज के समय की कोचिंग प्रैक्टिस से लैस करना है, जो प्रोफेशनल गेम में तेजी से जरूरी होती जा रही हैं। भाग लेने वाले कोच को दो ग्रुप में बांटा गया है व यह वर्कशॉप आने वाले दिनों में कई सेशन में चलेगी।
टाटा स्टील फाउंडेशन अभी झारखंड व आस-पास के इलाकों में करीब 100 फुटबॉल सेंटर चलाता है, जहां कोच हजारों युवा फुटबॉलर के साथ काम करते हैं. इस वर्कशॉप के जरिए, जेएफसी का टेक्निकल स्टाफ प्रोफेशनल गेम से जुड़ी अपनी विशेषज्ञता व अनुभव साझा कर रहा है, जिससे ग्रासरूट कोच को खिलाडिय़ों के विकास के रास्तों और आधुनिक ट्रेनिंग के तरीकों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल रही है। इस प्रोग्राम की देखरेख कर रहे अरशद हुसैन ने कहा कि हमें उन कोच में काफी क्षमता दिख रही है जो इस पहल का हिस्सा हैं. हमारा मकसद उन्हें प्रोफेशनल फ़ुटबॉल माहौल की जरूरतों को समझने में मदद करना और उन्हें उस सेटअप के करीब लाना है।
