September 29, 2026
TATA

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हुआ। लगातार वार्ता के बाद सोमवार को अंततः प्रबंधन व यूनियन के बीच सहमति बनी। फलस्वरूप सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में टाटा मोटर्स के जेनरल ऑफिस में यूनियन एवं प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इस बार के बोनस में कर्मचारियों को अधिकतम 87543, औसतन 53787 रुपये की राशि प्राप्त होगा। यानि इस बार बोनस 14.03 प्रतिशत हुआ। जबकि पिछले वर्ष 12.3 प्रतिशत हुआ था। विगत वर्ष बोनस अधिकतम 75223 तथा औसत 50160 हुआ था। इस बार सुपरनेशन के सदस्यों को 15791 रुपये की राशि कर्मचारियों को प्राप्त होगा। लगभग 8000 कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। अप्रेंटिस के तहत प्रत्येक वर्ष 151 का नियोजन होगा। जिनका अप्रेंटिस के बाद डिप्लोमा होगा तत्पश्चात स्थाईकरण।
निम्न थे बोनस वार्ता में शामिल।
बोनस वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह शामिल थे। जबकि प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन शामिल थे सीएचआरओ डीपी नाम्बिया , वीपी आपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य ने हस्ताक्षर किए।
कंपनी गेट से निकला भव्य जुलूस।
बोनस समझौता के उपरांत यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह खुले गाड़ी पर सवार होकर जुलूस के शक्ल में गाजे बाजे के साथ कंपनी से निकले। जमकर आतिशबाजी हुई। जुलूस यूनियन कार्यालय शाम 7 बजे पहुंचा। यहां यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बोनस समझौते के बारे में जानकारी साझा किये। जिसमें महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि बोनस समझौता के साथ – साथ हम लोगों ने मजदूर हित में कई अन्य समझौते भी किए हैं।
बोनस समझौता में बनी सहमति

  1. 151 अप्रेंटिस बहाल होंगे। जिन्हें डिप्लोमा कराकर स्थाई कराया जाएगा।
  2. मजदूरों को मल्टी स्किल का लाभ मिलेगा।
  3. पांच टी. एम. एस. टी. प्रशिक्षुओं , जिनका नियोजन लंबित था उन्हें नियोजन मिलेगा।
  4. पुराने डिप्लोमाधारियों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा।
  5. प्रगति स्कीम के तहत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को विशेष इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
    बोनस की राशि आगामी 1 अक्तूबर को सबों के खाते में आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *