September 10, 2026
BIHAR

ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के बोनस को लेकर समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को 16.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

इसके अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम 24,704 रुपये और अधिकतम 62,401 रुपये बोनस मिलेगा। वहीं, औसत बोनस राशि 46,756 रुपये होगी। बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनकर आनंद, सेक्रेटरी अनुराग कटोरिया एवं रिचा केडिया ने हस्ताक्षर किए।

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, कमेटी मेंबर पुलक मेंथी एवं पीटर एंथोनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *