जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग की ओर से बिष्टुपुर स्थित कैम्पस में आयोजित करियर अवेयरनेस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग ले रहे एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर डा. प्रबल सेन ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में उद्यमिता की काफी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज भारत की जीडीपी काफी आगे हैं, लेकिन प्रति व्यक्ति आय आज भी 140 पायदान पर है।
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. अंजिला गुप्ता के दिशा निर्देश पर वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित करियर अवेयरनेस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यूनिवर्सिटी की वाणिजय अधिष्ठाता डा. दीपा शरण ने मुख्य वक्ताओं का परिचय कराया. कार्यक्रम में डा. छगनलाल अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर डा. प्रबल सेन ने छात्राओं को उद्यमिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने महिला उद्यमिता की आवश्यकता, समस्याएं व सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेटरी जमशेदपुर चैप्टर सीएस सुरोजित भूमिज ने छात्रों को कंपनी सेक्रेट्री से संबंधित करियर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं. इसके लिए कोई आयु सीमा जरूरत नहीं है. उन्होंने छात्राओं को बताया कि कंपनी सचिव का क्या योगदान है किस प्रकार यह अपना करियर बना सकते हैं. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डा. ग्लोरिया पूर्ति व जयंती प्रधान ने किया. इस मौके पर शिक्षिकाएं अंशु वर्मा, भावना कुमारी समेत विभाग की अन्य छात्राएं मौजूद थी।
