कर्मचारियों की सहभागिता, नवाचार और निरंतर सुधार (कंटीन्यूअस इम्प्रूवमेंट) की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीएपीसीपीएल में ‘सुझाव प्रबंधन योजना’ शुरू की गई।
योजना का उद्घाटन कंपनी के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी ने किया। इस अवसर पर जेसीएपीपीएलवर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शहनवाज़ आलम, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) विकास कुमार सहित कंपनी और यूनियन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
कंपनी की सुझाव उप-समिति के संचालन में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को अपने नवाचारी एवं उपयोगी सुझाव सीधे प्रबंधन तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत प्रक्रिया सुधार, कार्यस्थल सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता और लागत अनुकूलन से जुड़े उत्कृष्ट सुझावों का मूल्यांकन कर उन्हें सुव्यवस्थित प्रोत्साहन एवं पुरस्कार प्रणाली के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
