June 6, 2026
IMG_7317

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट ने भारत में अपने विज्ञापन व्यवसाय में मजबूत वृद्धि दर्ज करने की आधिकारिक घोषणा की है। कोलकाता से पांच जून को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनदाताओं की संख्या में दस गुना की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, पूरे वर्ष की चारों तिमाहियों में लगातार विज्ञापन खर्च करने वाले सक्रिय विज्ञापनदाताओं की संख्या भी पहले के मुकाबले तीन गुना हो गई है। कंपनी का कहना है कि इस व्यावसायिक वृद्धि को इमर्सिव विज्ञापन प्रारूपों को बढ़ती स्वीकार्यता, चैट को एक उच्च-ध्यान विज्ञापन माध्यम के रूप में विस्तार देने, तथा एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित टारगेटिंग और प्लेटफॉर्म क्षमताओं में निरंतर निवेश करने से बड़ा बल मिला है।

इस मंच के प्रभाव पर बात करते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा कि ऑन-डिमांड और क्विक कॉमर्स इकोसिस्टम में उपभोक्ताओं का उच्च-इरादे वाला ध्यान आकर्षित करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। डिजिटल एंगेजमेंट के प्रति हमारी रणनीति ‘कॉन्टेक्स्ट्चुअल कॉमर्स’ के सिद्धांत पर आधारित है, यानी उपभोक्ताओं तक उस सटीक समय पर पहुँचना जब वे सक्रिय रूप से संवाद कर रहे हों और कोई निर्णय लेने की स्थिति में हों। इसके साथ ही ज़ोमैटो के मार्केटिंग हेड साहिबजीत सिंह साहनी ने स्नैपचैट की सराहना करते हुए कहा कि वीडियो, एआर (ऑगमेंटेड रियलिटी) और स्पॉन्सर्ड स्नैप्स को एक साथ जोड़ने वाली स्नैपचैट की मल्टी-फॉर्मेट रणनीति विज्ञापनदाताओं के लिए एक ऐसा बेजोड़ ब्रांड अनुभव तैयार करती है जो उपभोक्ताओं को गहराई से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *