एक्सएलआरआई में आयोजित प्रथम बिरसा ग्रैंड रैपिड शतरंज फेस्टिवल 2026 के कैटेगरी-A (अनरेटेड) वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिरसा चेस फाउंडेशन एवं XLRI जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 156 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आठ राउंड तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, धैर्य और खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
सभी आठ राउंड के मुकाबले संपन्न होने के बाद अंतिम अंकों के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। कैटेगरी-A में वेलगा शश्वत तनुष ने सात अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांग भूषण सात अंकों के साथ दूसरे, आदित्य कुमार सात अंकों के साथ तीसरे और अभिसार मिश्रा सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं, कृष मिश्रा ने 6.5 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
