फेयर फाइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक हुई जिसमें दुकानदारों ने गोदाम से समय पर राशन नहीं मिलने से ग्राहकों को उपलब्ध कराने में आ रही परेशानी, गोदाम से कम वजन राशन देने समेत अन्य समस्याएं गिनायी. इस मामले को लेकर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ज्ञानदेव झा ने विभाग के निदेशक व सचिव तक उठाने की बात कहीं. उन्होंंने राशन दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाएं. एसोसिएशन को उनका पूरा समर्थन रहेगा. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई जारी रहेगी। मंगलवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक मानगो में हुई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस ने की जबकि बैठक का संचालन महासचिव प्रमोद गुप्ता ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कमिटी के प्रधान महासचिव ज्ञान देव झा, जिला संरक्षक शंकर पोद्दार व जिला के सभी प्रखंड से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सभी प्रखंड के दुकानदार ने सबसे बड़ी समस्या गोदामों से राशन समय पर नहीं मिलने के बारे में पदाधिकारियों को बताया. दुकानदारों ने कहा कि गोदामों से सही वजन से राशन भी नहीं मिलता, राशन वितरण के बदले समय पर विभाग की ओर से कमिशन का भुगतान नहीं किया जाता. उन्होंने शिकायत की कि सभी गोदामों से डीएसडी के मनमानी तरीके से राशन दुकानों तक पहुंचायी जाती. प्रदेश कमिटी के प्रधान महासचिव ज्ञान देव झा ने कहा कि उनलोगों की सभी बातों को संज्ञान में लिया गया है, बहुत जल्द इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सचिव व निदेशक से मिलकर लिखित शिकायत प्रदेश कमिटी करेगी. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव मनोज गुप्ता ने किया।
एसोसिएशन के मोहन साव अध्यक्ष व प्रमोद गुप्ता महासचिव बने
बैठक में प्रदेश महासचिव ज्ञान देव झा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के पुराने कमिटी को भंग कर न्यू रजिस्ट्रेशन नंबर पर नए कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया. एसोसिएशन की जिला कमेटी का अध्यक्ष मोहन साव पारस को व महासचिव प्रमोद गुप्ता को बनाया गया. एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, वरीय सचिव सत्यनारायण रजक, वरीय संगठन सचिव विनोद कुमार, सचिव पप्पू कुमार व कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को बनाया गया. एसोसिएशन का कानूनी सलाहकार भोला साव, जिला प्रवक्ता राजकुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी : मधुरेश वाजपेई को बनाया गया. संरक्षक शंकर पोद्दार को बनाया गाया। महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष कांता सरकार को बनाया गया. इस मौके पर एसोएिशन के दर्जनोंं सदस्य भी मौजूद थे।
