July 20, 2026
images (6)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। निक के प्यार भरे पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया और कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है। निक जोनास ने प्रियंका के लिए एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों के निजी पलों की झलक देखने को मिली। इस वीडियो में प्रियंका अपने फिल्मी कार्यक्रमों और पब्लिक अपीयरेंस से अलग एक आरामदायक अंदाज में नजर आईं। वीडियो की शुरुआत समुद्र के खूबसूरत नजारे से होती है, जिसके बाद कैमरा प्रियंका की तरफ घूमता है। वह यॉट पर आराम करती हुई और मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बिकिनी, सनग्लासेस और बंदाना पहने हुए नजर आईं। उन्होंने निक के कैमरे के सामने पोज दिया और प्यार भरे अंदाज में फ्लाइंग किस भी दिया। प्रियंका का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को कपल गोल्स बताते हुए जमकर प्रतिक्रिया दी। निक जोनास ने वीडियो के साथ प्रियंका को स्पेनिश भाषा में बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, “¡Feliz cumpleaños! Mi amor,” जिसका अर्थ है “हैप्पी बर्थडे, माय लव।” इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया। निक का यह छोटा लेकिन खास मैसेज प्रियंका के लिए उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है। प्रियंका और निक की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली बातचीत साल 2016 में हुई थी, जब निक ने प्रियंका को मैसेज किया था। निक ने बताया था कि उनके भाई केविन जोनास ने उन्हें प्रियंका की सीरीज ‘क्वांटिको’ के बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने प्रियंका से संपर्क करने का फैसला किया। निक ने अपने पहले मैसेज में लिखा था कि कुछ लोगों ने उनसे कहा है कि उन्हें प्रियंका से मिलना चाहिए और वह भी इस बात से सहमत हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों पहली बार साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों मेट गाला में भी साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *