June 13, 2025
chitra

भगवान चित्रगुप्त की रविवार को पूजा-अर्चना के बाद शहर में स्थापित 50 से अधिक प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन सोमवार को चित्रगुप्त घाट पर कृत्रिम तालाब में किया गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए दोपहर में निकली शोभायात्रा तारामंडल के समीप सहाय सदन में एकत्र हुई। यहां पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने चित्रगुप्त प्रतिमाओं की आरती उतारकर विसर्जन जुलूस को रवाना किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, आयोजन समिति के प्रो. निर्मल श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा अरुण कर्ण समेत अन्य पदाधिकारी थे।

प्रतिमाओं की आरती में पूर्व सांसद सह मंदिर के अध्यक्ष, नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन, महापौर सीता साहू, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद समेत अन्य थे। महाआरती के बाद एक-एक कर सभी प्रतिमाओं को चित्रगुप्त घाट पर स्थित कृत्रिम तालाब में विधि पूर्वक विसर्जन किया गया। इससे पहले मंदिर में सम्मान समारोह में श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कायस्थ विभूतियों को कायस्थ रत्न स् सम्मान से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *