रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल काउंसिल जमशेदपुर की ओर से रेलवे प्रशासन के खिलाफ बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान से सलगाझुड़ी स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला गया जिसका नेतृत्व जिला सचिव अंबुज ठाकुर ने किया. उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की लोकल ट्रेनों का ठकराव यथावत की जाए व एक्सप्रेस ट्रेनों का भी ठहराव किया जाए. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में बस्ती के लोगों के अलावा महिलाओं ने भाग लिया. यह मशाल जुलूस रेलवे प्रशासन के उस निर्णय का परिणाम है, जिसके तहत रेलवे प्रशासन ने बिना किसी सूचना के पिछले 3 महीनों से लोकल ट्रेनों ठहराव बंद कर दिया है जिससे इस क्षेत्र में व आसपास के क्षेत्रों से काम करने की तलाश में लोग आते हैं।
छोटे छोटे सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर व घाटशिला के कॉलेजों में पढऩे वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मौके पर जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने रेल प्रशासन से लोकल ट्रेन के ठहराव को पुन: यथावत करने की मांग करते हुए कहा कि अगर ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू नहीं किया गया तो इस क्षेत्र की जनता रेल प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. जरूरत पड़ी तो रेल का चक्का जाम किया जायेगा।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व लोकल कमिटी के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने किय. इस मौके पर जिला कमेटी के हीरा अरकने, निगमानंद पॉल, एआईएसएफ के राज्य सचिव विक्रम कुमार, जिला सचिव मुकेश रजक समेत बड़ी संख्या में बस्ती के लोग शामिल हुए।
