July 6, 2026
HEALTH (1)

जमशेदपुर के साकची स्थित नेक्स्ट स्टेप फिजियोथेरेपी एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर में झारखंड के पहले अत्याधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी एवं रीहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां आधुनिक रोबोटिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों को वैज्ञानिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सेंटर के प्रबंधक एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुजीत जी. घोषाल ने बताया कि यहां ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजिकल, स्पोर्ट्स इंजरी, पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी, लकवा, कमर व गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द तथा मांसपेशियों और नसों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का उपचार और पुनर्वास किया जा रहा है। प्रत्येक मरीज की शारीरिक स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन कर उसके अनुरूप व्यक्तिगत उपचार एवं रीहैबिलिटेशन योजना तैयार की जाती है।

उन्होंने बताया कि सेंटर में रोबोटिक 4डी स्पाइनल डीकम्प्रेशन, रोबोटिक गेट रीहैबिलिटेशन सिस्टम, फंक्शनल मैग्नेटिक स्टिमुलेटर, क्लास-4 लेजर थेरेपी, प्रेशर वेव थेरेपी, आई-टिकार थेरेपी, मोटराइज्ड टिल्ट टेबल, पावर्ड मसल स्टिमुलेटर, एडवांस ट्रैक्शन, सीपीएम, आईएफसीटी, टेन्स, डायनामिक अल्ट्रासाउंड और डायाथर्मी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बुजुर्गों, ऑपरेशन के बाद घर पर उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों तथा चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए होम विजिट फिजियोथेरेपी एवं रीहैबिलिटेशन सेवा भी शुरू की गई है। इसके तहत विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों के घर जाकर उपचार उपलब्ध कराते हैं।

वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुजीत जी. घोषाल, डॉ. बंधन सिंह और डॉ. पिंकी कुमारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड के मरीजों को आधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी एवं रीहैबिलिटेशन की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से मरीजों की रिकवरी अधिक प्रभावी, सुरक्षित और तेज हो सकती है। सेंटर प्रबंधन का दावा है कि यहां सभी वर्गों के मरीजों के लिए उपचार किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही पिछले एक महीने से मरीजों को नि:शुल्क उपचार भी प्रदान किया जा रहा है। उपचार करा रहे कई मरीजों ने सेंटर की सुविधाओं, चिकित्सकों की विशेषज्ञता और मेडिकल स्टाफ के सहयोगात्मक व्यवहार पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *