जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के युवा फारॅवर्ड रोसेनबर्ग गैब्रियल ने डीबीएमएस करियर एकेडकी के छात्रों के साथ अपनी बचपन की यादें ताजा की. उन्हें अपने सपनों का पीछा करने व अपने जुनून को कभी न छोडऩे के लिए प्रेरित किया. मुंबई के प्रतिभाशाली विंगर रोसेनबर्ग गैब्रियल ने उत्साहित छात्रों के साथ बातचीत की व अपनी निजी यात्रा और अनुभवों को साझा किया, जिन्होंने उन्हें आज का फुटबॉलर बनाया है।
छात्र उनकी विनम्रता व खेल के प्रति उनके समर्पण से बहुत प्रभावित हुए. इस सत्र के दौरान गैब्रियल ने कड़ी मेहनत, दृढ़ता व खुद पर विश्वास रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित किया, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने किया था और कभी भी बाधाओं को अपनी प्रगति में रुकावट न बनने देने की सलाह दी। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को जेएफसी का सामान (मर्चेंडाइज) उपहार में दिया।
छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया व ऐसी प्रभावशाली प्रविष्टियां जमा कीं जो फुटबॉल व जेएफसी के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती थीं. उन्होंने छात्रों को 9 मई को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मेें जेएफसी व बेंगलुरु एफसी के बीच आयोजित मैच को देखने के लिए आने की अपील की। जेएफसी अपनी जीत की लय को जारी रखने की कोशिश करेंगे व उत्साहित प्रशंसकों की मौजूदगी उनके मनोबल को बढ़ाएगी।
