ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पांच दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का बुधवार को समापन हुआ. 2 मई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने अपना उत्कृष्ट कौशल दिखाया।
अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स में एसडीएसएम सिदगोड़ा की स्मृति सिन्हा बॉयज सिंगल्स में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के वर्धन वशिष्ठ विजेता बने. अंडर-17: गल्र्स सिंगल्स में अंशिका महाजन (विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) व बॉयज सिंगल्स में शौर्य काउंटिया (कार्मेल जूनियर कॉलेज) ने खिताब अपने नाम किया. अंडर-19 में अंशिका महाजन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अंडर-19 का भी खिताब जीता, जबकि बॉयज में सौमिल महतो (चर्च स्कूल बेल्डीह) चैंपियन रहे।
गल्र्स डबल्स में अंजलि अग्रवाल व दृश्या सिंह (जुस्को कदमा) व बॉयज डबल्स में शिद्दत राज व सुजैन आतिफ (केपीएस) की जोड़ी ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सममानित किया गया. उन्होंने खिलाडिय़ों के खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी स्कूलों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
