May 13, 2026
gta

आईपीएल क्रिकेट में, गुजरात टाइटन्स ने कल रात अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन शानदार रहा। सनराइजर्स हैदराबाद 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवरों में 86 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुजरात टाइटन्स की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया। कगिसो रबाडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन 61 और वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट लिए और कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच रायपुर में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *