August 3, 2026
unnamed

Google अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए Ask Google Pay नाम का नया AI फीचर पेश किया है। यह फीचर ऐप को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाता है। इसके जरिए यूजर्स एक AI चैटबॉट से बातचीत कर अपनी पुरानी UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और कुछ ही सेकंड में उनसे संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Ask Google Pay, Gemini AI पर आधारित एक चैटबॉट है, जिसे सीधे Google Pay ऐप में जोड़ा गया है। फिलहाल कंपनी इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचा रही है। इसका उद्देश्य यूजर्स को बातचीत के जरिए अपने डिजिटल पेमेंट और खर्च से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यूजर पूछता है कि पिछले महीने सबसे ज्यादा खर्च कहां हुआ, तो AI ट्रांजैक्शन हिस्ट्री का विश्लेषण कर उसका जवाब देगा।

यह फीचर सिर्फ जवाब ही नहीं देता, बल्कि खर्च का पूरा विश्लेषण पाई चार्ट जैसी इन्फोग्राफिक्स के जरिए भी दिखाता है। साथ ही खाने, शॉपिंग, ट्रैवल और अन्य कैटेगरी के आधार पर ट्रांजैक्शन को अलग-अलग वर्गों में प्रस्तुत करता है। AI आपकी खर्च करने की आदतों का विश्लेषण कर जरूरी सुझाव और उपयोगी ऑब्जर्वेशन भी साझा करता है।

अगर चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest), SIP, क्रेडिट स्कोर या टैक्स से जुड़े विषय समझने में कठिन लगते हैं, तो Ask Google Pay उन्हें आसान भाषा में समझाता है। यह पुराने और नए टैक्स रिजीम के बीच का अंतर भी स्पष्ट कर सकता है। अधिक पर्सनलाइज्ड जानकारी देने के लिए जरूरत पड़ने पर यह आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और क्रेडिट रिपोर्ट का भी उपयोग करता है। खास बात यह है कि यह फीचर 10 भारतीय भाषाओं में सवाल समझने और जवाब देने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *