January 17, 2025
WhatsApp Image 2024-08-31 at 8.44.36 AM

बक्सर, :  डुमरांव थाना के एक गांव में आयोजित बर्थ-डे पार्टी में गीत- नृत्य प्रस्तुत करने पहुंची दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नर्तकियों ने इस मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करने आई दो नर्तकियों के साथ कार्यक्रम खत्म होने के बाद छह लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला थाना में खिरौली गांव निवासी छह लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस कप्तान ने घटना की जानकारी होते ही तत्काल डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *