March 22, 2025
PO

जमुई शहर में स्थित गोपालगंज व्यवहार नाख न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पर पेशी के बाद निकल रहे हत्यारोपित दर्ज विशाल सिंह पर हथियारबंद आधा से दर्जन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। ने इसमें वह बाल-बाल बच गया, एक न्य गोली उसके कान को छूते हुए निकल ल गई। हालांकि दूसरी गोली उससे ।। मिलने आए उसके साथी मांझागढ़ क थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी को गुलाम हुसैन के पेट में लग गई। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में – भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके से हमला करने वाले दो युवकों को लोडेड पिस्टल, कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चार हमलावर कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद मची भगदड़ का लाभ उठा बाइक से भाग निकले।

एसपी अवधेश दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। दो हमलावर हथियार समेत पकड़े गए हैं, शीघ्र ही उनकी निशानदेही पर हमले में शामिल अन्य आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। कैदी विशाल सिंह मामूली रूप से जख्मी है, जबकि उससे मिलने आए युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। विशाल सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव निवासी है। उसपर हत्या, रंगदारी सहित 22 मामले दर्ज हैं। विगत 26 अक्टूबर 2019 को उसे गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *