August 6, 2026
farhan-akhtar-in-aap-ki-adalat-3-1762621749

आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘ललकारा’ की कास्टिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता फरहान अख्तर ने शेड्यूल में टकराव के चलते फिल्म से बतौर अभिनेता अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए इस परियोजना से निर्माता के रूप में जुड़े रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, फरहान इन दिनों निर्देशक नीरज पांडे की आगामी फिल्म में महान संगीतकार आर.डी. बर्मन का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग और ‘ललकारा’ के शेड्यूल में टकराव के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में फरहान को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी थी। ‘ललकारा’ 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ के बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

फरहान के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह अभिनेता सिद्धांत गुप्ता को लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सिद्धांत फिल्म में आमिर खान के करीबी दोस्त की भूमिका निभाएंगे। सिद्धांत इससे पहले ‘जुबली’, ‘ब्लैक वारंट’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस कास्टिंग बदलाव की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *