June 13, 2025
RAPE

सासामूसा रेलवे स्टेशन से अगवा युवती से रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 10 राउंड गोली चली। तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी। तीनों शराब तस्कर भी हैं। सदर अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। घायलों में सासामुसा बिन टोली के करीमन, अभिषेक और सोनू शामिल हैं। बता दें कि रेप के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में पेटभरिया चंवर पहुंची थी। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन परिसर से एक युवती को अगवा कर रविवार 27 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने आई थी। ट्रेन कैंसिल थी। बाप बेटी नहीं लौट पाए। स्टेशन पर ही रुक गए। यहीं से युवकों ने युवती को अगवा कर उसके साथ रेप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *