June 1, 2026
bihar (1)

ब्रह्मर्षि विकास मंच केन्द्रीय कमेटी व बागबेड़ा मंडल की ओर से सोमवार को बागबेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ में ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इससे पहले शाम में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी जो बागबेड़ा, स्टेशन रोड होते हुए फिर बागबेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल तक पहुंचेगी, उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  रविवार की शाम श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ, बागबेड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रह्मर्षि विकास मंंच केन्द्रीय कमेटी में अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार  ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया का जन्म 13 मार्च, 1947 को बिहार के भोजपुर जिला के खोपिरा गांव में हुआ था. 1990 की दशक में भोजपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां चरम पर थीं, तब  उन्होंने सितम्बर, 1994 में किसानों व ग्रामीणों की रक्षा के लिए रणवीर सेना का गठन किया था।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया ने बाद में किसानों के हितों व उनके विकास के लिए अखिल भारतीय किसान संगठन के गठन में भी भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि जब ब्रह्मेश्वर मुखिया ने शस्त्र का त्याग कर दिया था, तब 1 जून, 2012 को उनकी हत्या कर दी गई थी, बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी. उन्होंने कहा उसके बाद से ब्रह्मर्षि समाज उनकी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाता आ रहा. मंच के महासचिव जय कुमार व कोषाष्ध्यक्ष श्रीनिवास कुमार ने कहा कि एक जून की शाम करीब साढ़े चार बजे समाज के लोग श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ में जुटेंगे जहां से भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

बाइक रैली स्टेशन रोड होते हुए फिर श्रीकृष्ण मेेमोरियल संघ में आकर खत्म होगी. उन्होंने कहा कि उसके बाद संघ के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरायकेला खरसावां, जादूगोड़ा समेत अन्य जगहों हजारों लोग भाग लेंगे. कदमा इकाई के अध्यक्ष दीपू सिंह ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद रात्रि भोजन का भी आयोजन किया गया है. इस मौके पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार, कदमा इकाई के अध्यक्ष दीपू सिंह, बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष सतीश सिंह,  महासचिव संतोष ठाकुर, भास्कर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *