June 1, 2026
politics (1)

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा रविवार की शाम एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित की गई जिसमें पूर्व में गठित चुनाव संचालन समिति सह पर्यवेक्षक समिति के निर्णय की समीक्षा की गई, उसके बाद नए अध्यक्ष की घोषणा सर्वसम्मति से की गई. विनोद गुप्ता की ओर से प्रस्ताव दिया गया व  राजेश प्रसाद गुप्ता ने समर्थन किया गया. सर्वसम्मति से द्वारिका प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया. आमसभा में 171 सदस्य मौजूद थे जिसमें 31 सदस्य ने चुनाव कराने पर सहमत था और 140 सदस्य सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित करने के पक्ष में थे. पर्यवेक्षक कमेटी को पूर्व कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा वर्ष 2020 से 2026 तक के कार्यकाल का आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया, जो अधूरा व अपूर्ण पाया गया. राकेश साहू समाज के नाम पर अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में लिए गए चंदे की राशि का हिसाब देने में सक्षम नहीं रहे।

पर्यवेक्षक समिति ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत राकेश साहू को बार-बार समय दिया गया कि वे अपने किए गए खर्च को दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाणित करें व सिद्ध करें कि उनके द्वारा किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं की गई है, लेकिन राकेश साहू न तो पर्यवेक्षक समिति और न ही जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुए. उनके उपरोक्त कृत्यों व वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लेते हुए सदस्यता त्रुटि राकेश साहू, जिनका आजीवन सदस्य क्रमांक 85 दर्शाया गया है, की सदस्यता प्रविष्टि त्रुटिपूर्ण व गलत तरीके से दर्ज पायी गई है. आजीवन सदस्य क्रमांक 85 वास्तव में संतोष गुप्ता का है, जो प्रमाणित है. अत: इस आधार पर श्री राकेश साहू की आजीवन सदस्यता निरस्त की जाती है।

समाज के लोगों ने राकेश साहू पर समाज का चंदा गबन करने, बार-बार हिसाब मांगन पर नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका कोई व्यवसाय नहीं है जबकि समाज के पैसे से आज करोड़ों की सम्पत्ति बनाए हुए है. राकेश साहू पर फिक्स्ड डिपॉजिट बिना कारण तोडक़र, 3 साल बाद पुन: केवल मूलधन जमा किया गया और ब्याज की राशि को निजी कार्यों में लगाया गया. राकेश साहू ने समाज के अनेक सदस्यों के प्रति अपमानजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है. वर्तमान पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष श्री हरिहर प्रसाद के प्रति भी उनके द्वारा अनर्गल व अनुचित टिप्पणियां की गई हैं, जो पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है. राकेश साहू पर फर्जी ऑडिट रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है. आमसभा में कई बिन्दुओं पर चर्चा करने के बाद राकेश साहू की भारतीय तेली साहू महासभा की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी गई. इस मौके पर पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष  द्वारिका प्रसाद, रंगनाथन साहू, शेखर कुमार, अनिल कुमार साहू, राज किशोर प्रसाद, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *