August 1, 2026
l144_23351785385800

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इन अफवाहों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान विनी तकैर के रूप में की जा रही है, जो पेशे से एक आर्टिस्ट बताई जाती हैं। दावा किया जा रहा है कि आर्यन और विनी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। वहीं, विनी ने हाल ही में लंदन यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें इंटरनेट यूजर्स वायरल वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गौरतलब है कि आर्यन खान ने हाल ही में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उनकी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे। फिलहाल, लंदन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन आर्यन और विनी के रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *