November 16, 2026
image (3)

छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। रेलवे की विशेष ट्रेनों में 16 से 30 नवंबर के बीच कई तारीखों पर सीटें उपलब्ध हैं।
28 नवंबर को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ट्रेन में तृतीय एसी की 198 सीटें खाली हैं। 30 नवंबर की मुजफ्फरपुर-योगनगरी ट्रेन में स्लीपर की 118 व द्वितीय एसी की 13 सीटें उपलब्ध हैं।
दरभंगा-मैसूर ट्रेन में 20 नवंबर को तृतीय एसी की 632 व द्वितीय एसी की 118 सीटें हैं। 24 नवंबर की दरभंगा-हड़पसर ट्रेन में स्लीपर की 244, तृतीय एसी की 164 और तृतीय इकोनामी एसी की 155 सीटें खाली हैं। सीतामढ़ी, रक्सौल व बरौनी से भी खुलेंगी ट्रेनें
28 नवंबर की सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष ट्रेन में स्लीपर की 308, तृतीय इकोनामी एसी की 247, तृतीय एसी की 82 व द्वितीय एसी की 69 सीटें उपलब्ध हैं।
29 नवंबर की रक्सौल-हावड़ा ट्रेन में स्लीपर की 400 सीटें, जबकि बरौनी-चंडीगढ़ ट्रेन में तृतीय एसी की 428 व द्वितीय एसी की 86 सीटें उपलब्ध हैं।
सीटों की उपलब्धता बदल सकती है। टिकट बुक करने से पहले आइआरसीटीसी या आरक्षण काउंटर पर ताजा स्थिति जांचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *