July 2, 2026
Anshul Ringasia

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम का सत्र 2026-27 के लिए अंशुल रिंगसिया को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके नेतृत्व में क्लब सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
नई कार्यकारिणी में निशा अग्रवाल को महासचिव तथा अभिषेक नरेड़ी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नवगठित टीम आगामी सत्र में समाजसेवा के विविध आयामों पर कार्य करेगी। अंशुल रिंगसिया पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में सचिव (कर एवं वित्त) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समाजहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अंशुल रिंगसिया ने कहा कि उनका उद्देश्य क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान एवं रक्तदान जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दिए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे और लायंस क्लब इंटरनेशनल के आदर्श “वी सर्व” को सार्थक रूप से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *