May 2, 2026
bihar

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक की ओर से मजदूरों के ऐतिहासिक दिवस 1मई को मजदूर दिवस को उत्साह के साथ मनाने तैयारी शुरू कर दी गई है. एकट के कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अंबुज ठाकुर ने कहा कि आज देश के मजदूर विरोधी नीतियों, शोषण और लगातार हो रहे हमले से मई दिवस की महता और बढ़ गई है।

इस मई दिवस में एटक की ओर से मजदूरों को संगठित कर अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए एकजुट रहने का आह्वाहन करती है. जुलूस बारीगोड़ा यूनियन ऑफिस से चलकर

सरजमदा, करनडीह, स्टेशन, जुगसलाई, बिष्टुपुर होते हुए साकची सरकार बिल्डिंग के समीप स्थित शहीद स्थल पर 1958 के मजदूर आंदोलन के शाहिद कॉम पैट्रिक पॉल व हरि कालिंन्दी के समाधि स्थल  आकर श्रद्धांजलि दी जायेगी और वापस बारीगोडा यूनियन ऑफिस में जाकर सभा में बदल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *