November 11, 2026
image (3)

सिमरी थानाक्षेत्र के निर्माणाधीन दरभंगा एम्स स्थित शोभन-एकमी बाइपास पर सात नवंबर की रात पश्चिम बंगाल के सराफा व्यवसायी से 62 किलो चांदी लूटकांड की साजिश रचने के आरोप दरभंगा के नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साजिश में शामिल अन्य सात फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 62 किलो 40 ग्राम चांदी के 56 बिस्कुट और 5 लाख 94 हजार एक सौ रुपये नकद बरामद किया है। साथ ही पांच मोबाइल, दो कार (टाटा टिगोर और मारुति स्विफ्ट) जब्त की हैं। गिरफ्तार बदमाशों में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी छोटू कुमार यादव (34), संतोष कुमार साह (63) और नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी विशाल महासेठ उर्फ विक्की (35), शुभंकरपुर वार्ड संख्या आठ निवासी तेजस अभिषेक चंद्र (23) और जीतूगाछी निवासी धीरज सोनी शामिल हैं। फरार आरोपितों में सिमरी थानाक्षेत्र के कमरौली निवासी सुमन सौरभ पासवान, कादिराबाद निवासी निक्की साह, हनुमानगंज बल्लोचोखर मोहल्ला निवासी चंदन राय, मौलागंज निवासी सौरभ आनंद उर्फ मनिया, राहुल, मधुबनी के फुलपरास थानाक्षेत्र के फुकाही महथौर निवासी रवींद्र कुमार उर्फ पाली और कौशिक शामिल हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सात नवंबर की रात करीब नौ से 10 बजे के बीच शोभन-एकमी बाईपास पर बंगाल नंबर की लाल रंग की डस्टर कार को दो बाइक से पांच बदमाशों ने पीछा कर घेर लिया और गोली चला दी। गोली कार चला रहे सराफा व्यवसायी के चालक सह पार्टनर कौशिक के हाथ में लगी।
इसके बाद चांदी के बिस्कुट से भरा बैग और बोरा सहित नकदी लूटकर सभी फरार हो गए। वहीं, जख्मी चालक एवं सराफा व्यवसायी कार लेकर बिना शिकायत किए चले गए। लेकिन, इसकी भनक पुलिस को मिल गई और सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की सूचना पर पश्चिम बंगाल से सराफा व्यवसायी दरभंगा पहुंचे हैं। पुलिस उनसे अन्य पहलुओं पर जानकारी ले रही है।एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सात नवंबर की रात करीब नौ से 10 बजे के बीच शोभन-एकमी बाईपास पर बंगाल नंबर की लाल रंग की डस्टर कार को दो बाइक से पांच बदमाशों ने पीछा कर घेर लिया और गोली चला दी। गोली कार चला रहे सराफा व्यवसायी के चालक सह पार्टनर कौशिक के हाथ में लगी।
इसके बाद चांदी के बिस्कुट से भरा बैग और बोरा सहित नकदी लूटकर सभी फरार हो गए। वहीं, जख्मी चालक एवं सराफा व्यवसायी कार लेकर बिना शिकायत किए चले गए। लेकिन, इसकी भनक पुलिस को मिल गई और सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की सूचना पर पश्चिम बंगाल से सराफा व्यवसायी दरभंगा पहुंचे हैं। पुलिस उनसे अन्य पहलुओं पर जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *