November 10, 2026
WhatsApp Image 2026-11-10 at 10.19.22 AM

पटना के डाकबंगला चौराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। दुकान ग्रांड प्लाजा बिल्डिंग है, स्ट्रक्चर G+6 है। पूरी बिल्डिंग कमर्शियल है। यहां करीब 100 दुकानें हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बिल्डिंग में संगीता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। इसी में आग लगी थी। फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेचते हैं।
आग नीचे से लगी और पोस्टर होर्डिंग से ऊपर तक फैल गई। अंदर तक लपटें नहीं पहुंची थी। तब तक कंट्रोल कर लिया गया। इसमें कोई नहीं है। मौके पर दो MT मिस्ट टेक्नोलॉजी गाड़ी, 4 वाटर टेंडर, 1 वाटर बाउजर, 1 रेस्क्यू टेंडर, 1 हाइड्रॉलिक पहुंची थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। फिलहाल जांच हो रही है। वहीं, इसके अलावा एसकेपुरी इलाके में भी आग लगने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *