टाटा मोटर्स खेल विभाग के आयोजित वालीबॉल कोर्ट (टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के इंटर टीम वर्ग में फाइनल मैच ट्रांस एक्सल और सेंट्रल यूनियन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन अंततः ट्रांस एक्सल ने 3-1 सेट्स के साथ फाइनल जीत लिया।
ट्रांस एक्सल के सुरजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
वॉलीबाल टूर्नामेंट के इंटर स्कूल वर्ग(लड़को )में फाइनल मैच विवेक विद्यालय और विग इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया । दोनों ही स्कूल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 सेट तक 2-2 की बराबरी पे रही अंततः आख़िरी सेट विग इंग्लिश ने जीत कर फाइनल का ख़िताब अपने नाम किया । विग इंग्लिश स्कूल के अंकित यादव को स्कूल श्रेणी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जेनरल मैनेजर प्रकाश कुमार सिंह , टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, यूनियन महामंत्री आर के सिंह ,रजत कुमार सिंह ,हेड – टाउन एडमिनिस्ट्रेशन, अवधेश सिंह प्रिंसिपल विवेक विद्यालय,आशीष सेन,अमर प्रताप सिंह टाउन एडमिनिस्ट्रेशन टाटा मोटर्स क्रमशः विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथि थे, उन्होंने टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया।
