February 10, 2025
POLICE

बाढ़, पटना,  बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराईबागी गांव में बुधवार की दोपहर न वनिर्मित शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान एक-एक कर चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। इस टंकी में दो फीट पानी भी भरा हुआ था। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मृतक मजदूरों की पहचान गोपाल राम 28 वर्ष, बिट्टू कुमार 21 वर्ष, झुनझुन राम 25 वर्ष और पवन राम 26 वर्ष के रूप में की गई। सभी पुराईबाग गांव के ही निवासी थे।

इधर, मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी शुभम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों का आक्रोश को झेलना पड़ा। इसके कारण अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को हादसा स्थल से वापस लौटना पड़ा। जब अधिकारियों की टीम वापस लौट रही थी इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

सूत्रों के अनुसार बाढ़ थाने की टाटा सूमो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गई। बवाल के मद्देनजर बाढ़ एनटीपीसी, पंडारक, अथमलगोला सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। ग्रामीण समय पर एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं पहुंचने का आरोप लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *