February 5, 2025
eet

ईंट भट्ठा मालिक से साझेदारी के विवाद में मंगलवार की आधी रात आठ बदमाशों ने नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित उनके भ‌ट्ठा पर हमला बोल एक कामगार की गोली मार हत्या कर दी। जबकि चार कामगारों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के सिमैथ थाना स्थित मुरसो निवासी बिरसा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण उरांव के रूप में हुई है। आधी रात से खोजबीन करने के बाद सुबह छह बजे चिमनी के समीप ही शव बरामद किया गया। गोली उनके सीने में निकट से मारी गई है।

घायल कामगारों में दिलचन कुमार, संतोष कुमार तथा वृद्ध महावीर कुमार शामिल हैं। ईंट भट्ठा संचालक चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी उमेश सिंह ने थाने में आवेदन देकर इस मामले में अपने पूर्व साझेदार विनोद सिंह उर्फ बबलू, विकास कुमार, रौशन कुमार, मंजेश कुमार, गोलकी सिंह व चिक्कू सिंह को नामजद आरोपित बनाया है। मौके पर एसपी मनीष, एसडीपीओ कुंदन कुमार ने जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर ली गई है। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

भट्ठा मालिक ने बताया कि पूर्व में वीरपुर के विनोद सिंह उर्फ बबलू के साथ साझा कारोबार था। उनसे मतभेद हो जाने के बाद नवंबर 2024 में हिसाब किताब कर उसकी सारी देनदारी चुकता कर साझेदारी खत्म कर दी थी। उसी समय से वह खुन्नस में है। बीते 22 दिसंबर को भी मुफ्फसिल थाने के मोहनपुर आठवां ढाला के पास उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी कराई थी। इधर, प्रत्यक्षदर्शी कामगारों ने बताया कि रात लगभग 12 बजे आठ बदमाश आ धमके और गाली गलौज करते हुए उनके आवास का दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगा दी और बाहन रहे कामगारों के साथ मारपीन करने लगे। इसी क्रम में लक्ष्म उरांव की गोली मारकर हत्या क दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *